फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भदोही में स्कूल चलो अभियान की निकाली रैली

Pragati Chand Updated Sat, 04 Apr 2026 04:56 PM IST

भदोही जिले के डीघ ब्लॉक के डुहिया दानीपट्टी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली स्कूल से शुरू होकर कई बस्तियों में होते हुए पुनः स्कूल पर जाकर संपन्न हुई। रैली के दौरान बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे, पढ़ी लिखी नारी, घर की उजियारी, शिक्षा की अलख जागाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे आदि नारे लगाए। इस दौरान अध्यापकों ने अभिभावकों से मिलकर बच्चों का नामांकन कराने और बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य गौरव चौबे, बृजेन्द्र सिंह, अवधेश शुक्ला और विजय शंकर यादव मौजूद रहे। सुरियावा नगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली। बीआरसी से शुरू रैलली गल्ला मंडी, त्रिमुहानी चौक आदि स्थानों पर गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार मिश्र, इंद्रमणि, कुसुम देवी, दीपक कश्यप, शिक्षामित्र रानी मालवीय आदि रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें