फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में शख्स ने कार में लगाई आग, सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई करतूत

मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Oct 2024 12:46 PM IST

बरेली के सुभाषनगर के पुरवा बब्बन खां मोहल्ले में धर्मस्थल के पास खड़ी कार में शीशा तोड़कर आग लगा दी गई। सिर पर कपड़ा बांधे शख्स का फुटेज भी वायरल हो रहा है। हालांकि, फुटेज में चेहरा नहीं दिख रहा। सुभाषनगर थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। फैजल ने बताया कि शुक्रवार तड़के एक व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर उनकी कार के पास पहुंचा। उसके हाथ में एक पेट्रोल से भरी बोतल थी। युवक ने कार का शीशा तोड़कर पेट्रोल भरी बोतल अंदर डालकर आग लगा दी। मस्जिद के इमाम ने कॉल कर घटना की जानकारी दी तो वह पहुंचे। पुलिस को बुलाया गया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें