फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के इज्जतनगर थाने में रुपये लेते दरोगा का वीडियो वायरल

मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Apr 2024 07:07 PM IST

बरेली के पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के मामले बढ़ रहे हैं। अब इज्जतनगर थाने के दरोगा का इंस्पेक्टर कार्यालय के पास रुपये लेते वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले धाराएं बढ़ाने के नाम पर पीड़ित से रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था। तब सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि किला थाने का सिपाही पीड़ित से रुपये मांग रहा है। इस मामले की जांच सीओ टू को दी गई थी। अब इज्जतनगर थाने का नया मामला सामने आया है। इसमें सादा कपड़े पहने थाने के एक दरोगा किसी से 50 हजार रुपये की गड्डी लेकर नोट गिन रहे हैं। सफेद कुर्ता पाजामा पहने शख्स जेब से निकालकर उन्हें रुपये देता है, जिसे गिनकर वह फाइल में रख लेते हैं। वीडियो शुक्रवार सुबह 10:30 बजे का बताया जा रहा है। उस समय थाना प्रभारी भी अपने कक्ष में बैठे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक वहां कुछ और गतिविधियां भी हुईं, जिन्हें थाने के सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर देखा जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें