बरेली में साहू राम स्वरुप डिग्री कॉलेज की एक छात्रा ने अपने ही शिक्षक पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया है। छात्रा के मुताबिक दो फरवरी को कोचिंग के बहाने धोखे से घर ले जाकर उसके टीचर ने रेप की कोशिश की। उसने इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।