फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अलर्ट मोड पर पुलिस, यात्री श्रद्धालुओं को किया जागरूक, सदिंधों की हुई तलाशी

शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Jan 2025 05:52 PM IST

महाकुंभ मेला-2025 को लेकर पुलिस प्रशासन खासा अलर्ट रहा। शहर के प्रमुख मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों में शहर कोतवाली पुलिस ने गस्त किया और बांदा रेलवे स्टेशन में जीआरपी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान सजग रहने के लिए जागरूक भी किया गया। मकर संक्रांति पर्व को लेकर रविवार की देर रात शहर कोतवाली पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व में शहर के बलखंडी नाका मोहल्ला,बन्योटा, महेश्वरीदेवी मंदिर, छोटी बाजार, शंकर गुरु चौराहा, गूलर नाका, अमर टाकीज, बाबूलाल चौराहा, सट्टन चौराहा, काली माता मंदिर आदि स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। इस दौरान शहर कोतवाल पंकज सिंह शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें