बलिया के दोकटी पुलिस ने फर्जी आईपीएस बनकर धोखे से शादी करने वाले सुधीर राम को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। कब्जे से आईपीएस की वर्दी व उस पर लगाने वाले स्टार, अशोक स्तंभ, आईडी कार्ड, आधार कार्ड, टैबलेट बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त को चालान कर न्यायालय में पेश किया।