{"_id":"690da4833fce75584e06e3cd","slug":"video-krishna-janmabhoomi-shahi-eidgah-case-important-hearing-in-allahabad-high-court-today-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस...इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्र होंगे तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस...इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्र होंगे तय
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में 2:00 बजे सुनवाई होगी। जज राम मनोहर नारायण मिश्रा का तबादला होने के कारण पिछली सुनवाई नहीं हो पाई थी। अब जज अवनीश सक्सेना इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पूर्व में न्यायालय में प्रतिनिधि वाद कर दिया गया था। इस पर मुस्लिम पक्ष ने न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दाखिल कर केवल प्रतिनिधि वाद सुने जाने और अन्य वादों को स्टे करने की मांग की थी। हिंदू पक्षकारों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि मांग को खारिज किया जाए। इन्हीं प्रार्थना पत्रों पर न्यायालय में सुनवाई होनी है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि वाद को खारिज करने के साथ ही हिंदू पक्ष अदालत से यह अपील करेगा कि इसमें वाद बिंदु तय कर दिए जाएं। जानबूझकर मस्जिद पक्ष मामले को लटका रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।