Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sambhal News
›
Scouts and Guides organised a rally from SM Inter College to mark the completion of 150 years of Vande Mataram
{"_id":"690da8f1833f6eaa070d4b70","slug":"video-scouts-and-guides-organised-a-rally-from-sm-inter-college-to-mark-the-completion-of-150-years-of-vande-mataram-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसएम इंटर कॉलेज से वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर स्काउट-गाइड ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएम इंटर कॉलेज से वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर स्काउट-गाइड ने निकाली रैली
एसएम इंटर कॉलेज में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने और स्काउट-गाइड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एक रैली का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीओ मनोज कुमार, स्काउट गाइड कमिश्नर संगीता भार्गव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम समापन पर विद्यालय के स्काउट-गाइड दल ने अनुशासन और एकता का परिचय देते हुए बैंड की धुन पर नगर में रैली निकाली। रैली में एसएम इंटर कॉलेज के अलावा अन्य विद्यालयों के छात्र भी शामिल हुए। बच्चों ने हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारे लिखी तख्तियां लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। रैली के दौरान मार्ग में लोगों ने तालियां बजाकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीओ मनोज कुमार ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह देश की आत्मा और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना स्काउट-गाइड जैसी गतिविधियों से और अधिक प्रबल होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से देशहित में सदैव सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्काउट-गाइड कमिश्नर संगीता भार्गव ने स्थापना दिवस के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता, एके सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।