Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Assembly Deputy Speaker Krishna Middha in Kurukshetra said - Vande Mataram song is a mirror of our patriotic feelings, unity, culture and prosperity
{"_id":"690da268275e245bf507addf","slug":"video-assembly-deputy-speaker-krishna-middha-in-kurukshetra-said-vande-mataram-song-is-a-mirror-of-our-patriotic-feelings-unity-culture-and-prosperity-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा बोले- हमारी देशभक्ति के प्रति भावना, एकता, संस्कृति और समृद्धि का दर्पण है वंदे मातरम गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा बोले- हमारी देशभक्ति के प्रति भावना, एकता, संस्कृति और समृद्धि का दर्पण है वंदे मातरम गीत
वंदे मातरम गीत हमारी देशभक्ति के प्रति हमारी भावना, एकता, संस्कृति और समृद्धि का दर्पण है। इसकी रचना के समय हमारा देश विदेशी शासनों के अधीन था। पूरे विश्व के अंदर एक हमारा ही देश ऐसा है, जिसे हम मां के नाम से पुकारते हैं। विश्व में दूसरा कोई ऐसा देश नहीं है, जिसे मां के नाम से पुकारा जाए। इस गीत के माध्यम से देश के लिए बलिदान देने वाले महान वीरों को याद किया जा रहा है। यह विचार विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा ने व्यक्त किए।
वे शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में वंदे मातरम के 150 वर्ष पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उपाध्यक्ष ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के साथ सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा स्कूल परिसर में लगाई वंदे मातरम पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाइव संबोधन सुना।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि हम धर्म, क्षेत्र, जाति से ऊपर उठकर भारत माता के लिए एक बने। मातृभूमि की सेवा का काम करने के लिए शिक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व, देश का निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस गीत में यही संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं है, बल्कि हमारी पहचान है हमारे देश का एक नाम है। प्रदेश के शिक्षण संस्थानों, सामाजिक व शैक्षिक संस्थाओं में वंदे मातरम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए।
मिड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को नशे से उनकी जवानी को बर्बाद होने से बचाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। सभी जिलों में रन फॉर यूनिटी, साइक्लोथॉन जैसी यात्राएं निकालकर लोगों को समझने और जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
इस मौके पर जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, जिला परिषद के सीईओ शंभू राठी, नगराधीश आशीष कुमार, डीआईपीआरओ डाॅ. नरेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, डीपीसी इंदू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।