{"_id":"690da7556ec3de9521003459","slug":"video-muzaffarnagar-mass-singing-of-the-national-anthem-on-its-150th-anniversary-vande-mataram-resonated-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर किया सामूहिक गायन, गूंजा 'वंदे मातरम्'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर किया सामूहिक गायन, गूंजा 'वंदे मातरम्'
मुजफ्फरनगर में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण हो जाने पर सामूहिक गायन हुआ। इसके साथ वंदे मातरम गायन रील प्रतियोगिता कराई गई। दृश्य ,परिदृश्य, उच्चारण, लय इत्यादि के आधार पर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा । विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्या ममता रानी ने बताया कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम हमारी स्वतंत्रता संग्राम की वीर गाथा का प्रत्यक्ष साक्षी रहा है । बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा सन 1875 ई० में इस गीत की रचना की गई थी जिसका स्वर वाचन सन 1896 में रविंद्रनाथ टैगोर जी द्वारा किया गया था। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के द्वारा इस गीत को सन 1950ई० में राष्ट्रीय गीत की उपाधि दी गई थी । यह हमारे लिए गौरवपूर्ण है कि हम राष्ट्रगीत के रचनावाद होने के 150 में वर्ष में राष्ट्रगीत महोत्सव मना रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।