{"_id":"690da42dd93921bf46032e70","slug":"video-a-high-speed-trailer-loaded-with-coal-overturned-in-gpm-the-trailer-driver-was-seriously-injured-in-the-accident-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीपीएम में कोयले से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर पलटा, हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम में कोयले से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर पलटा, हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल
गौरेला पेंड्रा मरवाही में कोरबा दीपिका से मोजर वेयर जैतहरी पॉवर प्लांट जा रहा कोयले से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर पंडरीखार गांव के पास मुख्य मार्ग पर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को 112 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है जहां पर उसका इलाज जारी है।
पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के पंडरीख़ार गांव का है जहां पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कोयले की भरा ट्रेलर काफी तेज गति से पेंड्रा की ओर आ रहा है कि अचानक उसका पीछे का टायर जोरदार आवाज के साथ फट गया और ट्रेलर की गति काफी तेज होने के कारण ट्रेलर अनियत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई,,राहत की बात यह रही कि सुबह 8 बजे हुए इस हादसे में ट्रेलर ने किसी और वाहन को अपनी चपेट में नही लिया वर्ना घटना और बड़ी हो सकती थी, हादसे में कोयले से भरा ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। और कोयला पूरा सड़क के किनारे फैल गया,,वही चालक को हाथ मे गम्भीर चोट आई है जिसे 112 की मदद से स्थानीय लोगो ने तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिए रवाना कर दिया है।।।फिलहाल पेंड्रा पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।