{"_id":"690da5cd87fd0a6c77075108","slug":"video-unity-march-organised-in-lohaghat-on-the-150th-birth-anniversary-of-sardar-vallabhbhai-patel-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन, दिया एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन, दिया एकता का संदेश
लोहाघाट में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों सहित, जनप्रतिनिधि और कई संगठन शामिल रहे। बृहस्पतिवार को युवा कल्याण और खेल मंत्रालय की ओर से शिशु मंदिर लोहाघाट में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, निर्मल माहरा, मुकेश कलखुड़िया, हिमेश कलखुड़िया, सतीश पांडेय, एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी आदि ने हरी झंडी दिखाकर किया। यूनिटी मार्च रामलीला मैदान, मीना बाजार से होकर कालीढेक झील पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान दायित्वधारी श्याम नारायण पांडेय ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कालू सिंह माहरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। यात्रा के दौरान लोगों को राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ नशा मुक्ति, जल संरक्षण, मतदाता जागरूकता और विधिक सेवा प्राधिकरण विषय पर जागरूक किया। लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पूर्व जिप अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, गिरीश कुंवर, राजू गड़कोटी, चंदन बिष्ट, जसवंत खड़ायत, एनसीसी, एनएसएस सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।