{"_id":"690da1bb1994af954a087b8a","slug":"video-candle-march-held-again-for-justice-to-pradeep-in-munsiyari-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रदीप को न्याय के लिए फिर निकाला कैंडल मार्च, लोग बोले- आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो आंदोलन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रदीप को न्याय के लिए फिर निकाला कैंडल मार्च, लोग बोले- आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो आंदोलन करेंगे
मुनस्यारी क्षेत्र के पातों निवासी प्रदीप सिंह दरियाल की हत्या की आशंका जताते हुए मदकोट क्षेत्र के लोगों ने हत्यारोपियों का पता लगाने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को मदकोट क्षेत्र के लोगों ने मृतक की मां सीता देवी और पिता ललित सिंह दरियाल के साथ मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला। यहां हुई सभा में लोगों ने कहा कि बीती छह अक्तूबर से लापता प्रदीप दरियाल का पिछले दिनों घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर शव मिला था। पुलिस उनकी मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाने में नाकाम साबित हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रदीप की हत्या हुई है।
परिजनों और लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मामले का खुलासा नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे। कैंडल मार्च में मृतक का भाई हरीश दरियाल भाई, गंगा सिंह दरियाल, विक्रम हरकोटिया, भवना दरियाल, बेलमती देवी, सरोज धामी, अनिल राज भट्ट, नरेश कर्त्वाल, नवीन भंडारी, छत्र सिंह कोरंगा आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।