{"_id":"690da47ca8ff8fcf7a01202b","slug":"video-devotees-danced-to-bhajan-of-khatu-naresh-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खाटू नरेश के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, अलाैकिक झांकी ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खाटू नरेश के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, अलाैकिक झांकी ने मोहा मन
श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति की ओर से गोशाला बल्केश्वर में बृहस्पतिवार को श्रीखाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। खाटू नरेश के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। वहीं मंच पर फूलों के मध्य विराजमान खाटू श्याम के अलौकिक झांकी ने सभी का मन मोह लिया। पंडित लक्ष्मण शर्मा ने अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं सुजाता अग्रवाल से विधि विधान से पूजन करवाया। मुख्य अतिथि गोवर्धन से आए चैतन्य हरि चरत महाराज ने आरती की। भजन संध्या का शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के 14 दिवसीय आयोजन का समापन हवन-पूजन एवं स्वरूपों की विदाई के साथ किया जाएगा। इस मौके पर सचिन सारस्वत, विजय रोहतगी, नीरू रोहतगी, आशु रोहतगी, शेखर गोयल, रेणु गोयल, अशोक गोयल, ब्रजेश अग्रवाल, अनूप गोयल, केके अग्रवाल, मनोज बंसल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।