मेडिकल कॉलेज के मामले को लेकर बागपत कलेक्टेट में विभिन्न संगठनों का प्रतिनिधिमंडल डीएम अस्मिता लाल से मिला। डीएम ने कहा कि एनओसी मिलने के बाद ही अंतिम निर्यण लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि मानक के अनुसार मीतली गांव ही मेडिकल कालेज बनना चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाक़ात करेंगे।