एसआईआर फार्म भरवाने में लगे बीएलओ का आम नागरिक ही नहीं बल्कि विभाग द्वारा दिए गए सहायक भी मदद नहीं कर रहे हैं। कुछ लोग फार्म की मूल कॉपी अपने पास रख लेते हैं। फोटो कॉपी वापस कर रहे हैं। पालिका के सामने परिषदीय विद्यालय में बैठकर एसआईआर फार्म भरवाने का काम कर रहीं बीएलओ दीपिका ने बताया कि एसआईआर काम कराने के लिए उनको विभाग ने जो सहायक दिए थे, वह उनसे संपर्क नहीं कर रहे हैं। सरकारी कार्य करने में उनकी मदद भी नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा जो लोग फार्म भरवाने के लिए उनसे मूल कॉपी ले गए थे, उसे वापस नहीं कर रहे, बल्कि फोटो कॉपी कराकर दे रहे हैं। बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं, जो एसआईआर फार्म ही वापस नहीं कर रहे हैं। उनके घर चक्कर लगाकर थक गई हैं। कुछ लोग उनसे कहते हैं कि वह फार्म रखकर भूल गए हैं। कुछ बाहर होने की बात कह परेशान कर रहे हैं। ईओ का कहना है कि सभी बीएलओ के सामने दिक्कत आ रही है।