इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई समाजवादी छात्रसभा ने 5 में से चार पदों पर जीत दर्ज की है। छात्रसंघ चुनाव के परिणाम शनिवार देर रात तक घोषित कर दिए गए। वहीं आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी को बड़ा झटका लगा है जिन्हें सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा।