फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस देखेंगे ताजमहल...स्वागत में इस तरह सजाया जा रहा आगरा

अरुन पाराशर Updated Tue, 22 Apr 2025 07:20 PM IST

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस बुधवार को परिवार के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेरिया हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी करेंगे। अमेरिकी उप राष्ट्रपति के साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा और तीन बच्चे भी होंगे। अमेरिकी उप राष्ट्रपति तीन घंटे आगरा में गुजारेंगे। उनके आने से पहले ही अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने आगरा में डेरा डाल लिया है। एक तरफ मंडलायुक्त और डीएम अमेरिकी उपराष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। दूसरी तरफ अमेरिका व भारत की एजेंसियां सुरक्षा मानकों को परख रही हैं। उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर को संवारा जा रहा है। वीवीआईपी रूट पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रहीं हैं। ताजमहल भ्रमण के दौरान पर्यटकों के लिए स्मारक में प्रवेश बंद रहेगा। सुबह 8.30 बजे अमेरिकी उपराष्ट्रपति के जयपुर से आगरा आने का अनुमान हैं। सुरक्षा दृष्टि से दोपहर 1 बजे तक ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें