फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा से अयोध्या के लिए चलाई गई ये स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल...प्रभु श्रीराम के दर्शन अब और आसान

धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Aug 2025 03:01 PM IST

आगरा के लोगों को श्री राम प्रभु के दर्शन करने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। आगरा से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन मिल गई है। भावनगर अयोध्या एक्सप्रेस का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री और आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने सोमवार को ईदगाह स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन आगरा के ईदगाह स्टेशन पर रुकेगी और यहां से अयोध्या के लिए चलेगी। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने बताया की आगरा से अयोध्या के लिए काफी संख्या में पर्यटक और यात्री जाते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भावनगर से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन हफ्ते में हर सोमवार को भावनगर से सुबह 10:45 पर अयोध्या के लिए चलेगी और मंगलवार सुबह 6:30 पर ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी। वहीं मंगलवार रात को 11:30 बजे अयोध्या स्टेशन से चलेगी और बुधवार सुबह 7:35 पर ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें