आगरा के कुबेरपुर में पत्नी ने पति को यूट्यूबर युवती के साथ पकड़ लिया। पति तो कमरे की छत से कूदकर भाग निकला। मगर, पत्नी ने अन्य महिलाओं के साथ युवती की जमकर पिटाई की। इसका वीडियो वायरल हो गया। यूट्यूबर युवती की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है।