फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गांधी शिल्प बाजार...मधुबनी पेंटिंग और वाराणसी की साड़ी बनी लोगों की पसंद

धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Oct 2025 04:42 PM IST

आगरा के सदर बाजार स्थित क्वीन एम्प्रेस मेरी लाइब्रेरी में आयोजित सात दिवसीय गांधी शिल्प बाजार का समापन हो गया। यह आयोजन बाल महिला एवं ग्रामीण विकास सेवा समिति और वस्त्र मंत्रालय, हस्तशिल्प विभाग की ओर से आयोजित किया गया था। इस दौरान हस्तशिल्प विभाग के सहायक निदेशक रंजीत कुमार, संस्था अध्यक्ष देवी शर्मा तथा छावनी परिषद के नवनिर्वाचित पंकज महेन्द्रू ने सभी हस्तशिल्पियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सात दिनों तक चले मेले में शहरवासियों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों ने भी जमकर खरीदारी की। कुल 40 स्टॉलों में देशभर के चुनिंदा कारीगरों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। आयोजन समिति के अनुसार मेले में 25 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई। इस दौरान हस्तशिल्प विभाग के अधिकारी ब्रज मोहन पांडे, दिनेश कुमार, निदेशक बाल मुकुंद शर्मा, रवि दीक्षित आदि मौजूद रहे। मेले में जरी के सामान, कारपेट, असम के बांस एवं बेत शिल्प यह विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद रही। वाराणसी की साड़ियां और कोलकाता की हैंडमेड ज्वेलरी महिलाओं ने खूब सराही। जयपुर के पारंपरिक जूते, महिलाओं के आकर्षण का केंद्र रहे, फिरोजाबाद के रंगीन डिजाइन ग्लासवर्क, सहारनपुर के लकड़ी का नक्काशी फर्नीचर, खुर्जा की क्रॉकरी और बिहार की मधुबनी पेंटिंग्स आकर्षण का केंद्र रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें