आगरा भार्गव सभा, महिला सभा व युवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद के फील्ड गेम्स का आयोजन पुलिस लाइन खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 सदस्यों की उपस्थिति रही। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत पुरुष क्रिकेट व महिला क्रिकेट मैच का सफल आयोजन किया गया। पुरुष क्रिकेट में अनिरुद्ध की टीम विजयी रहा, जबकि महिला क्रिकेट मैच में संगीता की टीम ने जीत दर्ज की। इसके अलावा खेल मैदान पर सभी वर्गों के लिए दौड़, गेंद फेंक, रस्साकशी और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं भी सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।