आगरा में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में जोगीपाड़ा, रुई की मंडी स्थित प्राचीन काली मंदिर से रविवार दोपहर 2 बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा मंदिर से प्रारम्भ होकर रुई की मंडी, शाहगंज, साकेत कॉलोनी, पृथ्वीनाथ मंदिर का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पर पहुंचकर विश्राम लेगी। आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।