मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गिरिराज पूजा के प्राकट्य स्थल गोवर्धन धाम में पूजा के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। गोवर्धन पूजा महोत्सव में विभिन्न देशों से आये श्रद्धालु भक्तों ने गोवर्धन पर्वत की 21 किमी परिक्रमा लगाई। रात में मानसी गंगा के तट पर दीप दान किया। शुक्रवार को विदेशी भक्तों की टोलियां गौड़ीय मठ आश्रम से गोवर्धन पूजा के लिए परिक्रमा मार्ग पर निकली तो गिरिराज जी धाम आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आया।