यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान अवैध पार्किंग के कारण लंबा जाम लग गया। इसके कारण विधान सभा, हजरतगंज, परिवर्तन चौक सहित अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते रहे। उधर, एनएसयूआई व समाजवादी पार्टी की महिला विंग के विरोध प्रदर्शन के आयोजन के कारण भी ट्रैफिक जाम रहा।