लखनऊ के सुभाष मार्ग स्थित बसीरतगंज चौराहे से भारतीय भवन तक बिजली केबल बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की भराई का कार्य पूरा कर दिया गया है। 6 जुलाई की रात सड़क की खुदाई की गई थी, जबकि 7 जुलाई को भूमिगत बिजली केबल डाली गई। इसके बाद 8 जुलाई को सड़क में मिट्टी भरकर अस्थायी रूप से समतल कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थायी मरम्मत जल्द कराई जानी चाहिए, ताकि आवागमन में कोई परेशानी न हो। लोगों ने भराई कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए शीघ्र पक्की सड़क बनाने की मांग की है।