गुरुवार को लखनऊ में विधानसभा के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया जब एक परिवार ने आत्मदाह करने की कोशिश की। परिवार बहराइच का रहने वाला बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बेटी पांच महीने से अगवा है जिसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। पीड़ित परिवार ने औरैया के एक व्यक्ति पर बेटी को अगवा करने और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है।