फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता वाटिका मंदिर परिसर में महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत पूजन

Rohit Singh Updated Sat, 16 May 2026 11:13 AM IST

ज्येष्ठ अमावस्या पर गीता वाटिका मंदिर परिसर में वट सावित्री व्रत की धूम रही। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों में वट वृक्ष की पूजा के लिए मंदिर पहुंचीं। महिलाओं ने वट वृक्ष के चारों ओर कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की और पति की लंबी आयु की कामना की। पूजन में फल, मिठाई, रोली, अक्षत और भीगे चने का भोग लगाया गया। कई महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण भी किया। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल रहा। पूजन के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को व्रत की बधाई दी और प्रसाद वितरित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें