फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विजयदशमी के दिन सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 05 Oct 2022 02:24 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। उन्होंने नवरात्रि और विजयदशमी बड़ी धूमधाम से गोरखनाथ मंदिर में मनाई। वहीं बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिए कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें