वाराणसी में वरुणापुल से वरुणा व्यापार मंडल की ओर से बाबा विश्वनाथ धाम के लिए जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और नृत्य करते हुए आगे बढ़ीं। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर उत्साह के साथ नृत्य किया। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।