{"_id":"6a8c2885e04ed9f7f00ee61c","slug":"video-bhiwani-municipal-council-sanitation-workers-dumped-garbage-in-the-chairpersons-office-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने चेयरपर्सन कार्यालय में डाला कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने चेयरपर्सन कार्यालय में डाला कूड़ा
भिवानी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आमजन के साथ सरकार के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। रविवार देर रात जबरन प्रशासन द्वारा कूड़ा उठाने से हड़ताली कर्मचारियों ने आंदोलन को उग्र करने, मंत्रियों, सांसदों, व विधायकों के साथ अधिकारियों के घर व कार्यालयों में कूड़ा डालने के साथ आखिर सांस तक लड़ने की चेतावनी दी है।
सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को भिवानी नगर परिषद की चेयरपर्सन के कार्यालय में कूड़ा डाल कर रोष जताया। ये रोष रात के समय प्रशासन द्वारा पुलिस के पहरे में जबरन कूडा उठाने व विरोध करने वाले सफाई कर्मचारियों की गिरफ़्तारी के विरोध में जताया गया। साथ ही अपनी हड़ताल को दो दिन और बढ़ाने का एलान किया है। नगर परिषद चेयरपर्सन के कार्यालय में कूड़ा डालने के बाद धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी नेता पुरूषोतम दानव ने कहा कि सरकार तानाशाही कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार फूट डाल कर राज करना चाहती है। पर हम आखिरी सांस तक लड़ेंगे, चाहे हमें भूख हड़ताल ही क्यों ना करनी पड़े। उन्होंने बताया कि ये हड़ताल अब दो दिन और बढ़ा दी गई है। वहीं फायर ब्रिगेड यूनियन के जिला प्रधान अजय शयोराण ने कहा कि सरकार पुलिस बल से बरन कूड़ा उठवा कर आधी रात को टकराव की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि यही हाल रहा तो चेयरपर्सन के बाद मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के घरों व कार्यालयों में कूड़ा डाला जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।