{"_id":"6a8c271d1b098a07ff03a9d0","slug":"video-hamirpur-yuva-connect-program-to-be-held-at-nit-on-national-sports-day-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस पर एनआईटी में होगा युवा कनेक्ट कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस पर एनआईटी में होगा युवा कनेक्ट कार्यक्रम
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, जिला हमीरपुर की ओर से 27 अगस्त को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, खेल विकास, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त को मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष देशभर में 27 अगस्त को युवा सहभागिता, खेल विकास और राष्ट्र निर्माण के व्यापक संदेश के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहेगा। देशभर में करीब 1600 स्थानों पर आठ लाख से अधिक युवाओं को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। एनआईटी हमीरपुर में भी युवा इस राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय युवा संवाद आयोजित होगा। इसमें माय भारत स्वयंसेवक, स्थानीय खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि युवाओं के साथ संवाद करेंगे। युवाओं को अपने विचार, सुझाव, आकांक्षाएं और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।