{"_id":"6a8c23ee7be471fd5701ddad","slug":"video-self-enumeration-can-be-carried-out-until-august-31-in-the-snow-prone-areas-of-mandi-district-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: मंडी जिले के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में 31 अगस्त तक कर सकेंगे स्व गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: मंडी जिले के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में 31 अगस्त तक कर सकेंगे स्व गणना
मंडी जिले के स्नोबाउंड क्षेत्रों में जनगणना-2027 के तहत स्व-जनगणना का कार्य जारी है। लोग 31 अगस्त तक ऑनलाइन स्व गणना की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पहली सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक एन्यूमरेटर घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। इस दौरान एन्यूमरेटर प्रत्येक परिवार से आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगे और जनगणना प्रक्रिया को पूरा करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी प्रियांशु खाती ने स्नोबाउंड एरिया के लोगों से अपील की है कि वे 31 अगस्त तक घर बैठे http://se-snowbound.census.gov.in पर जाकर स्व जनगणना की प्रक्रिया पूरी करें तथा जनगणना कार्य में प्रशासन और एन्यूमरेटरों को पूरा सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने स्नोबाउंड एरिया के लोगों से आग्रह किया कि घर-घर जनगणना के लिए पहुंचने वाले एन्यूमरेटरों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाएं और जनगणना से संबंधित कार्य में सहयोग करें, ताकि जिले में जनगणना का कार्य निर्धारित समय में सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।