{"_id":"6a8c2814a26e7de61c0f18ae","slug":"video-an-anti-drug-awareness-rally-will-be-held-in-hamirpur-on-the-27th-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: हमीरपुर में 27 को निकाली जाएगी नशा विरोधी जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: हमीरपुर में 27 को निकाली जाएगी नशा विरोधी जागरूकता रैली
प्रदेश सरकार के चिट्टा मुक्त अभियान के तहत 27 अगस्त को हमीरपुर में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन की विशेष पहल के तहत 27 अगस्त को शाम करीब 4:00 बजे हमीरपुर शहर के गांधी चौक पर आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष तक के युवाओं के अलावा सरकारी अधिकारी-कर्मचारी और शहर की विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा शहर के शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। उन्होंने बताया कि गांधी चौक पर गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के साथ यह कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें स्थानीय लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करेंगे। इसके बाद विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और अन्य युवा गांधी चौक से स्कूल मैदान तक एक जागरुकता रैली निकालेंगे। स्कूल मैदान में सभी लोगों को नशे का विरोध करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, माई युवा भारत केंद्र, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों को इस जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार फोतेदार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।