मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने काशी पहुंचे। एयरपोर्ट पर वे मीडिया से रूबरू हुए। इसके बाद वह सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन-पूजन के बाद कॉरिडोर का भ्रमण और अध्ययन किया। यहां वे काशी विश्वनाथ मंदिर के एसओपी को समझने के बाद होटल रमाडा पहुंचे। सम्मेलन के दौरान अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।