फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेम ऐप डाउनलोड करते ही हैक हुआ ई-मेल, खाते से कट गए रुपये

Rohit Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 05:14 PM IST

साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को थाना महुली पुलिस की सक्रियता से बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने तकनीकी और बैंकिंग माध्यमों से कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से निकाली गई 21 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी। जानकारी के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के कलान निवासी अखिलेश यादव ने एक गेमिंग ऐप डाउनलोड कर उसमें साइन-इन किया था। इसके बाद उनका ई-मेल हैक हो गया और खाते से रुपये निकल गए। पीड़ित ने 24 नवंबर 2025 को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराते हुए थाना महुली पुलिस से सहायता मांगी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें