मथुरा के साैंख में श्री आदर्श रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति की तरफ से रामलीला मंचन के लिए विधिविधान से झंडा पूजन का कार्यक्रम कराया गया। शुभारंभ अध्यक्ष संजय बंसल ने किया। इस अवसर पर मां चामुंडा देवी मंदिर मार्ग पर प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी के स्वरूपों सहित समिति पदाधिकारियों ने पूजन किया। पूजन सुरेश पंडित ने कराया। इस मौके पर व्यास छीतर महाराज, संरक्षक कपूर चंद राठिया, उप संरक्षक गिरधारी लाल सिंघल, जुगलकिशोर गोयल आदि माैजूद रहे।