फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में माइनर टूटने से खेतों में भरा पानी, 15 बीघा में फसल जलमग्न

Arun Parashar Updated Mon, 09 Mar 2026 07:04 PM IST

मथुरा के नंदगांव क्षेत्र के गांव लौहरवारी में हुलवाना माइनर टूट जाने से किसानों की फसल जलमग्न होने लगी है। खेतों में लगातार पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय पूर्व प्रधान लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि हुलवाना माइनर करीब छह महीने से टूटी हुई पड़ी है, जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन विभाग द्वारा अब तक कोई मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले भी संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच माइनर में पानी आने के बाद टूटे हुए स्थान से पानी खेतों में घुस गया, जिससे करीब 15 बीघा खेतों की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही माइनर की मरम्मत कर पानी को नहीं रोका गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। आसपास के दर्जनों किसानों की फसलें भी पानी में डूब सकती हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि तत्काल मौके पर पहुंचकर माइनर की मरम्मत कराई जाए। खेतों में जा रहे पानी को रोका जाए, ताकि किसानों की फसलों को बचाया जा सके। फिलहाल किसान अपनी फसल को बचाने के लिए खुद ही पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें