{"_id":"69ae760c1a7bb3287a021b37","slug":"controversy-over-badshah-s-tettiri-song-renu-bhatia-issued-summons-to-appear-in-panipat-on-march-13-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर विवाद: रेनू भाटिया ने जारी किया समन, 13 मार्च को पानीपत में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर विवाद: रेनू भाटिया ने जारी किया समन, 13 मार्च को पानीपत में पेशी
मशहूर सिंगर-रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया, जिन्हें बादशाह के नाम से जाना जाता है। वह हाल ही में रिलीज हरियाणवी फोक-स्टाइल गाने 'टटीरी' के कारण बड़े विवाद में घिर गए हैं। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गाने में कथित तौर पर महिलाओं और लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक तथा अश्लील भाषा के इस्तेमाल को लेकर स्वत: संज्ञान लेते हुए बादशाह को समन जारी किया है। उन्हें 13 मार्च 2026 को पानीपत में पेश होने के लिए कहा गया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बादशाह ने जो किया है वह माफ करने लायक नहीं है। हरियाणा की बेटियों का इस तरह अपमान करना और उनके खिलाफ ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह बर्दाश्त के बाहर है। हमने उन्हें 13 मार्च को समन भेजा है, और उन्हें पेश होना चाहिए। अगर वह ऐसे ही घूमते रहे, तो हम उन्हें काम नहीं करने देंगे। खासकर हरियाणा में, महिला आयोग उन्हें एक भी प्रोग्राम करने की इजाजत नहीं देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।