मथुरा के विश्राम घाट पर यम द्वितीया के स्नान का खासा महत्व है। इस घाट पर भाई दूज वाले दिन बहनें अपने भाई के साथ स्नान करके उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं। बृहस्पतिवार को विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भाई-बहनों ने एक साथ यमुना में डुबकी लगाई।