{"_id":"68f9090cc88be8d389097d53","slug":"bjp-takes-action-after-politician-forces-businessman-to-rub-his-nose-on-road-over-parking-dispute-2025-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: पार्किंग के विवाद में नेता ने व्यापारी से सड़क पर रगड़वाई नाक, भाजपा ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पार्किंग के विवाद में नेता ने व्यापारी से सड़क पर रगड़वाई नाक, भाजपा ने की कार्रवाई
मेरठ के तेजगढ़ी चौराहे के पास कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकुल चपराना ने राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर कपड़ा व्यापारी सत्यम रस्तोगी को अपमानित किया।
आरोपी ने व्यापारी से गाली-गलौज करते सड़क पर नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई और उनकी कार में तोड़फोड़ की। पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन आरोपी को रोकने या उस पर कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पाई। एसएसपी ने मंगलवार देर रात कीर्ति पैलेस चौकी प्रभारी गौरव सिंह, हेड कांस्टेबल चेतन और कांस्टेबल बृजेश को लाइन हाजिर कर दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी एक्स पर पोस्ट कर सरकार को घेरने का प्रयास किया। भीड़ में हुई इस घटना की लोगों ने वीडियो बनाई और वायरल कर दी। मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आया तो पुलिस ने मेडिकल थाने में आनन-फानन केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जमानत मिल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।