बृजमनगंज विकास खंड अंतर्गत अवैध रूप से चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के विरुद्ध खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा द्वारा जांच अभियान चलाया गया। जिससे अवैध रूप से स्कूल चला रहे संचालको में हड़कंप मच गया। लोग धड़ाधड़ अपनी संस्थान बंद करने लगे। एस डी पब्लिक स्कूल इलाहाबास, ग्रेट मिशन स्कूल इलाहाबास, प्रभुराम एस आर पब्लिक स्कूल, आर बी पब्लिक स्कूल शाहाबाद रामगढ़वा व के एन पब्लिक स्कूल पृथ्वीपालगढ़ सहित सात संस्थान अवैध रूप से संचालित मिले l इनको जांच के दौरान बंद कराया गया और नोटिस दी गई।