{"_id":"681a460b0644834e8a06d7cf","slug":"video-in-mau-wife-accused-husband-of-holding-her-hostage-doctor-husband-married-for-the-second-time-2025-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में पत्नी ने पति पर लगाया बंधक बनाने का आरोप, डॉक्टर पति ने की दूसरी शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में पत्नी ने पति पर लगाया बंधक बनाने का आरोप, डॉक्टर पति ने की दूसरी शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक पर उसकी पत्नी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल कर उसे और उसके बच्चों को घर में बंद कर बंधक बनाने का आरोप लगाया।उधर इस मामले में पुलिस का कहना हैँ कि यह पति पत्नी के बीच प्रकरण बहुत पुराना है, मामले की जांच की जा रही है।इससे पहले चार मिनिट आठ सेकेंड के वीडियो में महिला ने बताया कि उसका डाक्टर पति ने उसके रहते दूसरी शादी कर लिया है। उसे और उसके दोनों बच्चों को घर में बंद कर बाहर से ताला लगाकर भाग गए है।इसके अलावा एक ओर पुराना वीडियो के माध्यम में महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने घर बंद करने से पहले शौचायल की सीट के साथ आरओ मशीन को भी तोड़ दिया गया। इस मामले में सीओ घोसी दिनेशदत्त मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में है, पति पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है, इस मामले में पहले पति भी शिकायत कर चुका है, महिला द्वारा शिकायत की जानकारी नहीं है। वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है, इसकी जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।