लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में रह रहे दुर्लभ वन्यजीव यहां आने वाले सैलानियों को खूब लुभा रहे हैं। मंगलवार को स्थानीय सैलानी जिप्सी वाहनों के जरिए दक्षिण सोनारीपुर रेंज के प्राकृतिक सौंदर्य को निहार रहे थे। इस दौरान पर्यटन मार्ग पर जंगल में पेड़ किनारे खड़ा भालू पर्यटकों को देखकर उछल-कूद करने लगा। यह नजारा देख उनकी बांछें खिल गई। वह काफी देर तक उन्हें अपनी कलाबाजियां दिखाता रहा। जंगल के अंदर चहलकदमी करते भालू ने उन्हें रोमांचित कर दिया। इसके बाद भालू जंगल के अंदर चला गया। सैलानियों ने भालू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।