नेटफ्लिक्स के मल्टी–सिटी अभियान के तहत लाजपत नगर स्थित रामलीला मैदान में रविवार को मूविंग थिएटर के जरिए एनिमेटेड वेब सीरीज कुरुक्षेत्र दिखाई गई। महाभारत की अमर कथा पर आधारित इस सीरीज को देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित नजर आए। स्क्रीनिंग के दौरान नेटफ्लिक्स ने महाभारत की कहानी को एक बार फिर आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया है। इस बार कथा को उन 18 योद्धाओं के दृष्टिकोण से दिखाया गया है, जो अपने नैतिक द्वंद्व, निर्णयों और नियति से जूझते हैं। यह वही पात्र हैं जिन्होंने इतिहास की दिशा हमेशा के लिए बदल दी। थिएटर में जश्न जैसा माहौल रहा। दर्शकों ने महाभारत के किरदारों से प्रेरित हाउ गेम्स में भाग लिया और विजेताओं को थीमेटिक गिफ्ट्स व मर्चेंडाइज भी प्रदान किए गए। इस अनोखे थिएटर में एयर-कंडीशंड सीटिंग, बड़ी स्क्रीन, थीम्ड गेम्स और मजेदार फोटो जोन ने लोगों को बिल्कुल सिनेमाघर जैसा अनुभव दिया।