{"_id":"68eb6aa95dd6fe19010732a5","slug":"video-zira-police-arrested-six-drug-smugglers-2025-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा पुलिस ने 20 किलो अफीम और 86 किलो चूरा पोस्त के साथ छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा पुलिस ने 20 किलो अफीम और 86 किलो चूरा पोस्त के साथ छह आरोपी गिरफ्तार
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी दौरान बीस किलो 258 ग्राम अफीम, 86 किलो 64 ग्राम चूरा पोस्त व एक करेटा कार बरामद हुई हैं।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि सदर जीरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक करेटा कार को काबू कर तलाशी दौरान 20 किलो 258 ग्राम अफीम पकड़ी है। ये लोग यूपी से अफीम लेकर आते थे और यहां पर सप्लाई करते थे। इन्हें बस अड्डा शाह वाला के पास से काबू किया है पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह वासी मक्खू , गुरजिंदर सिंह वासी बूह गुजरा मक्खू व सुरजीत सिंह वासी डिब वाला मक्खू के तौर पर हुई है। पुलिस ने 86 किलो चूरा पोस्त पकड़ा है। आरोपी राजस्थान से चूरा पोस्त लेकर आते थे और यहां पर बेचते थे। पकड़े गए आरोपों की पहचान संदीप सिंह वासी तरनतरण, गुरप्रीत सिंह वासी जीरा व सुखदेव सिंह वासी पंजेके उताड़ के रूप में हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।