Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
46-year-old Sushil Kumar hanged himself on the Som River bridge in Yamunanagar, blaming his wife for his death.
{"_id":"68eb6d57b930023c930ba712","slug":"video-46-year-old-sushil-kumar-hanged-himself-on-the-som-river-bridge-in-yamunanagar-blaming-his-wife-for-his-death-2025-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में सोम नदी के पुल पर 46 वर्षीय सुशील कुमार ने लगाया फंदा, पत्नी पर ठहराया मौत का जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में सोम नदी के पुल पर 46 वर्षीय सुशील कुमार ने लगाया फंदा, पत्नी पर ठहराया मौत का जिम्मेदार
छछरौली क्षेत्र के गांव ललहड़ी कला निवासी 46 वर्षीय सुशील कुमार ने सोम नदी के पुल पर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी परमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि सुशील कई वर्षों से निजी स्कूलों में बच्चों को ड्राइवरी करके छोड़ने का काम करता था। 18 साल पहले हुई शादी के बावजूद उनके कोई संतान नहीं थी, लेकिन चार साल पूर्व उन्होंने अपनी बहन से एक लड़की को गोद लिया था, जिसके बाद परिवार खुशहाल जीवन जी रहा था।
पुलिस के अनुसार, कल सुबह सुशील बिना बताए घर से निकला और अपनी गोद ली हुई छोटी बेटी को भी स्कूल के लिए तैयार करके ले गया। शाम तक पत्नी परमजीत ने कई बार फोन किया, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। आज सुबह छछरौली थाना प्रभारी रोहतास सिंह के फोन पर सूचना मिली कि सोम नदी किनारे रेल पटरी पर एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ है।
परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुष्टि की कि वह सुशील ही था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।सुसाइड नोट में पत्नी पर आरोपघटना स्थल और घर की तलाशी में सुशील का एक सुसाइड नोट मिला, जो मोबाइल में लिखा हुआ था।
इसमें उसने तीन मोबाइल नंबरों के साथ पत्नी परमजीत कौर का नाम लिखा और स्पष्ट कहा, "मेरी मौत का जिम्मेदार मेरी पत्नी परमजीत है। वह अक्सर मुझसे लड़ाई-झगड़ा करती रहती है। कल भी उसने मेरे साथ झगड़ा किया था।" नोट में घर में रखी राखी का कागज भी उपयोग किया गया था।
थाना प्रभारी रोहतास सिंह ने बताया कि जांच जारी है और सुसाइड नोट के आधार पर मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।भाई ने दर्ज कराई शिकायतमृतक के भाई गुलशन कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पत्नी परमजीत पर ही सुशील की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अब तक कोई FIR दर्ज नहीं की, लेकिन परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्यवाही तय होगी। गांव में यह घटना सनसनी फैला रही है, और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।