एटा के जलेसर में दरगाह सैयद इब्राहिम शाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स चल रहा है। सोमवार को ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन रातभर चला। उद्घाटन कोतवाली प्रभारी डाॅ. सुधीर राघव व एफएच मेडिकल काॅलेज के एमडी हाजी रिजवान परवेज ने किया। सदारत सभासद संघ अध्यक्ष उत्साह भारद्वाज एडवोकेट और निजामत नदीम फर्रुख ने की। कैसर अली ने शमा रोशन की। कमेटी अध्यक्ष मुईनुद्दीन उर्फ बबलू पहलवान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।