आगरा। लोहामंडी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी के घर की छत पर लगा एसी का आउटडोर चोरी हो गया। छुट्टी पर घर आने पर पुलिसकर्मी को घटना की जानकारी हुई। लोहामंडी के खातीपाड़ा निवासी सलमान खान उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। वह 24 जुलाई को अवकाश लेकर घर लौटे। छत पर लगे एसी का आउटडोर गायब था। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है।