{"_id":"6a8b36a976d7e7d65b01baea","slug":"video-chandrashekhar-azad-says-government-behind-ugc-movement-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूजीसी आंदोलन के पीछे सरकार का हाथ : चंद्रशेखर आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी आंदोलन के पीछे सरकार का हाथ : चंद्रशेखर आजाद
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद एत्मादपुर क्षेत्र के गांव सिकतरा में एक कार्यकर्ता के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) को लेकर चल रहे आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यदि कोई भी राजनीतिक दल उनकी बात नहीं सुन रहा है, तो उन्हें अपना एक दल बनाकर शक्ति पैदा करनी चाहिए। आजाद ने कहा कि सरकार इसे जातिगत जनगणना के आंकड़ों से डरकर करा रही है। सांसद आजाद ने आरोप लगाया कि इस आंदोलन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, जिसे पूरा देश देख रहा है। सिकतरा से निकलने के बाद, चंद्रशेखर आजाद गांव नगला मनी पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष रिंकू सेठ के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रिंकू सेठ, मुकेश ठेकेदार, महताब सिंह, केवल सिंह, रामपाल, छत्रपति, कुलदीप, डा. सोनू, शिवम, गुरूदेव, आकाश, गोल्डी, नवीन, जूली और ममता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।